छत्तीसगढ़

CG- 6 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर..कई बड़ी घटनाओं में थे शामिल..

सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले के 2 इनामी सहित 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया हैं। दो नक्सलियों पर सरकार ने लगभग 8-8 लाख के इनाम रखे थे। जिसमें बटालियन में सेंट्रल कमेटी मेंबर हिड़मा और DKSZC और कमांडर देवा के साथ काम कर रहे पत्नी-पति ने आत्मसमर्पण किया। वहीं 4 नक्सली पर 5-5 लाख का इनाम रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, 8-8 लाख के ये दो इनामी नक्सली पत्नी-पति ने DIG अरविंद राय, SP किरण चव्हाण के सामने सरेंडर किया। बताया जा रहा है कि ये दोनों इनामी नक्सली शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया। ये दोनों नक्सली सुकमा में हुए कई बड़ी घटनाओं और बम बलास्ट में पहले कई बार शामिल रह चुके हैं।

इसके अलावा किस्टाराम एरिया कमेटी और दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय अन्य 4 नक्सलियों ने भी हथियार छोड़ दिया हैं। ये 5-5 लाख रुपए के इनामी है। सभी पर कुल 36 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

बस्तर में अभी नक्सलियों का TCOC महीना चल रहा है। जिस TCOC महीने में अक्सर नक्सली फोर्स पर भारी पड़ते थे अब इसके उलट पुलिस फोर्स नक्सलियों को करारी चोट दे रही है। बस्तर में लगातार हो रहे एनकाउंटर के डर से सुकमा में पुलिस और CRPF के अफसरों के सामने 6 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। इनमें नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 के हेडक्वार्टर टेलर टीम का सदस्य दूधी पोज्जा और उसकी पत्नी दूधी पोज्जे ने हथियार डाला है। ये दोनों 8-8 लाख रुपए के इनामी है।

Leave a Reply

Back to top button