छत्तीसगढ़

CG- ड्यूटी के लिए निकले आरक्षक का मिला शव.. जांच में जुटी पुलिस..

कवर्धा

कांस्टेबल की सड़क किनारे लाश मिली है।आरक्षक का नाम मिलेश यादव बताया जा रहा है। मिलेश यादव ड्यूटी के लिए निकला हुआ था, लेकिन उसके बाद से ही उसका पता नहीं चल रहा था। हालांकि यह हादसा है या हत्या? इस पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना कवर्धा के कुसुमघटा की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आरक्षक मिलेश यादव पांडा तराई थाने में पदस्थ था। कल देर रात अपने गांव बांधाटोला से वह ड्यूटी जाने के लिए निकला था । लेकिन ना तो वह थाने पहुंचा और ना ही घर लौटा। कल देर रात से ही उसका पता नहीं चल रहा था।  इसी बीच आज सुबह सड़क किनारे ग्रामीणों ने आरक्षक का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फिर उसकी पहचान मिलेश यादव के रूप में की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Back to top button