छत्तीसगढ़

CG IT RAID: कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा.. रायपुर,बिलासपुर, दुर्ग सहित कई जगहों पर चल रही कार्रवाई..

रायपुर:  आयकर विभाग की टीम ने दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और नया रायपुर में भी कई जगहों पर कार्रवाई की। कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है।

रायपुर के खम्हारडीह, कबीर नगर, शंकर नगर समेत कई स्थानों पर छापे के दौरान दस्तावेजों की जांच कर रही है। रायपुर के कारोबारियों के अलावा कुछ बिल्डर और अन्य लोगों के ठिकानों पर IT टीम जांच कर रही है। सुबह 5 बजे के करीब पूंजीपथरा गेरवानी क्षेत्र के उद्योगपति कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी है। टीम ने जिसमें सिंघल प्लांट, सालासर प्लांट, श्याम इस्पात और सिंघल एनर्जी कुल चार जगह कार्रवाई होने की जानकार सामने आई है। शहर से लेकर राजधानी स्तर में बड़े लेने-देन में टैक्‍स की जमकर हेराफेरी करने की सुगबुगाहट चल रही हैं।

Back to top button