रायपुर। पेरिस ओलंपिक के जैवलिन थ्रो मुक़ाबले में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड और भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है।
इसी के साथ अरशद नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बना लिया है। अरशद ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंका. जबकि नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो 89.45 मीटर रहा। यह ओलंपिक खेलों में नीरज चोपड़ा का दूसरा मेडल है. इससे पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।



