मध्य्प्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे रानी दुर्गावती “गौरव यात्रा”का शुभारंभ..बालाघाट से शुरू होकर पहुंचेगी शहडोल, PM मोदी होंगे शामिल..

भोपाल:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मध्य प्रदेश के बालाघाट से वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को शाहडोल में यात्रा या जुलूस के समापन पर उपस्थित रहेंगे।

1550 से 1564 तक गोंडवाना की शासक रानी दुर्गावती, मुगल साम्राज्य के खिलाफ अपने राज्य की रक्षा करने के लिए जानी जाती हैं। चौहान ने कहा, शाह रानी को श्रद्धांजलि देकर यात्रा शुरू करेंगे, जो “बहादुरी, स्वाभिमान, शक्ति और सुशासन की प्रतीक हैं।”

रानी दुर्गावती के सम्मान में इसी तरह की गौरव यात्राएं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिंग्रामपुर (दमोह जिला), धौहानी (सीधी जिला) और उत्तर प्रदेश के कालिंजर किले से निकाली जाएंगी। ये सभी यात्राएं एक साथ शहडोल में समाप्त होंगी। 27 जून को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पाँचों यात्राओं के मार्गों में पड़ने वालों स्थान पर सभाएं होंगी. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय निकाय, जन-जन को जोड़ने और कार्यक्रमों की व्यवस्था करेंगे. सभी यात्राएँ रथ के साथ आरंभ होंगी. यात्रा मार्ग में होने वाली सभाओं में रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी. रानी दुर्गावती के संघर्ष और शौर्य की जानकारी जन-जन को देना इन यात्राओं का उद्देश्य है.

इस दौरान सभा स्थल पर वीरांगना के संबंध में चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक-गीत, देशभक्ति गीत आदि होंगे. कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे. बेहतर व्यवस्था के लिए जिला कलेक्टर, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों को यात्रा और कार्यक्रम प्रमुख बना कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपे. जनजातीय कार्य विभाग गौरव यात्रा का नोडल विभाग होगा. साथ ही जनअभियान परिषद, संस्कृति विभाग और युवा आयोग को भी दायित्व सौंपे गये हैं. गौरव यात्राओं की राज्य स्तर से भी मॉनीटरिंग की जाएगी.

Back to top button