छत्तीसगढ़

CG IAS NEWS: अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी..IAS जनक प्रसाद पाठक को आबकारी आयुक्त.. ललितादित्य नीलम तमिलनाडू के लिए रिलीव..

रायपुर: राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। 2007 बैच के आईएएस जनक प्रसाद पाठक को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। उनके पास आबकारी सचिव का भी चार्ज रहेगा। इसके साथ वे आवास और पर्यावरण विभाग के सचिव भी बने रहेंगे। इसके राज्य सरकार ने आज 2019 बैच के आईएएस ललितादित्य नीलम तमिलनाडू के लिए रिलीव कर दिया है। भारत सरकार ने उनका कैडर छत्तीसगढ़ से तमिलनाडू में मर्ज कर दिया है।

Back to top button