इनकम टैक्सछत्तीसगढ़छापा

CG सिंघल ग्रुप के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स के 100 अफसरो ने की रेड..22 ठिकानों से 13 लॉकर,20 लाख कैश और 50 लाख की ज्वेलरी.. रायपुर, रायगढ़ के बैंकों में 13 लॉकर्स सीज..

रायपुर

सिंघल ग्रुप के कई ठिकानों पर आईटी की टीम ने रेड की है दी। जहां 22 ठिकानों से पहले दिन 13 लॉकर, 20 लाख नगद और 50 लाख की ज्वेलरी मिली है। आयकर की टीम ने सिंघल इंटरप्राइजेस के प्रतिष्ठानों में दबिश दी। इसके संचालक संजय सिंघल और अजय सिंघल हैं। इनकम टैक्स सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये छापेमारी रायगढ़, सारंगढ़, रायपुर, मुंबई, और कोलकाता स्थित प्लांट, दफ्तरों और घरों में की गई। ग्रुप 30 सालों से भी पुराना बताया जा रहा है। इंटरप्राइजेस मुख्य फर्म के अधीन बाकी सारी कंपनियां है। इनमें पूंजीपतरा स्थित सिंघल प्लांट, सालासर प्लांट, श्याम इस्पात और सिंघल एनर्जी शामिल हैं। सिंघल ग्रुप में IT रेड, 100 अफसर कर रहे जांच:22 ठिकानों से पहले दिन मिले 13 लॉकर,20 लाख कैश और 50 लाख की ज्वेलरी है।

बैंक को लगाया चूना! नकली सोना गिरवी रख लिया 92 लाख का लोन, ये है पूरा खेल
आयकर की टीम ने सिंघल इंटरप्राइजेस के प्रतिष्ठानों में दबिश दी। इसके संचालक संजय सिंघल और अजय सिंघल हैं। आईटी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये छापेमारी रायगढ़, सारंगढ़, रायपुर, मुंबई, और कोलकाता स्थित प्लांट, दफ्तरों और घरों में की गई। ग्रुप 30 सालों से भी पुराना बताया जा रहा है। इंटरप्राइजेस मुख्य फर्म के अधीन बाकी सारी कंपनियां है। इनमें पूंजीपतरा स्थित सिंघल प्लांट, सालासर प्लांट, श्याम इस्पात और सिंघल एनर्जी शामिल हैं। रायगढ़ के कालिंदी कुंज स्थित एक सीए के अलावा बंजारी मार्ग पर स्थित सिंघल उद्योग और गेरवानी स्थित सालासर उद्योग में टीम ने पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की है।रायगढ़ में ग्रुप के एकाउंटेंट के यहां भी टीम पड़ताल कर रही है। जांच अभी कम से कम 3-4 दिन चल सकती है। पहले दिन की पड़ताल में कुछ शैल कंपनियों की जानकारी भी मिली है। इसके साथ ही रायपुर, रायगढ़ के बैंकों में 13 लॉकर्स मिले हैं जिन्हें सीज किया गया है। दोनों भाइयों के घरों से 50 लाख का सोना और 20 लाख रुपए नगद मिला है। अफसरों ने चार लाख रुपए और पूरी ज्वेलरी सीज की है। अभी इनका मूल्यांकन किया जाना शेष है।

Back to top button