छत्तीसगढ़

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर.. 6 लोगों की मौत, 20 से अधिक लोग घायल..

बलौदाबाजार: बलौदाबाजार सड़क हादसा में 1 बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में पिकअप में सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मरने वालों में 5 महिलांए और एक बच्चा शामिल हैं। यह पूरी घटना रायपुर-बलौदाबाजार हाइवे पर पलारी थाना क्षेत्र में सामने आया हैं।

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही हैं। जिन्हे नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में मरने वालों में 5 महिलांए और एक बच्चा शामिल हैं। मृतकों का नाम धनेश्वरी, प्रभा, घनश्याम, शांति और हेमा ध्रुव बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा हैं कि हादसा इतना भीषण था कि तीन महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

जबकि दो महिला और एक बच्चे की मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हुई। बताया जा रहा हैं कि मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जो कि किसी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Back to top button