
रायपुर
छत्तीसगढ़ को 6 नए आईपीएस मिले हैं। छत्तीसगढ़ का कोटा भी 6 का ही था। दो आईपीएस को होम कैडर मिला है। बाकी चार दूसरे कैडर में भेजे गए हैं। बता दें, एमएचए ने आज यूपीएसी परीक्षा 2021 में सलेक्ट हुए 2022 बैच के आईपीएस को कैडर प्रदान कर दिया।
इनमें इशू अग्रवाल और हर्षित मेहर को होम कैडर मिला है। यानी दोनों का छत्तीसगढ़ होम स्टेट है और उन्हें होम स्टेट कैडर मिल गया है। इनके अलावे राजस्थान के राहुल बंसल, मध्यप्रदेश के मयंक मिश्रा, यूपी के विमल कुमार पाटक, कर्नाटक की तहसीन बानो को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। वहीं, छत्तीसगढ़ से आईपीएस में सलेक्ट मयंक मिश्रा को एजीएमयूटी, प्रतीक अग्रवाल को हरियाणा और दिव्यांजलि जायसवाल को बिहार कैडर मिला है।



\




