छत्तीसगढ़

शिक्षा विभाग का बाबू गिरफ्तार.. बंधक बनाकर महिला से किया दुष्कर्म.. बताने पर तेजाब से जलाने की दी धमकी..

दुर्ग

बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले शिक्षा विभाग के एक बाबू को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने होली के दिन महिला को तेजाब से जलाने की धमकी दी और भिलाई के एक होटल में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले महिला ने मोहन नगर थाने पहुंचकर महिला ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 342, 366, 376, 377, 506(बी) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी सुनील महोबे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनील महोबे शिक्षा विभाग में वर्तमान में पाटन के निपानी हाई स्कूल में बाबू के पद पर पदस्थ है। पूरा मामला मिहान0 नगर थाना क्षेत्र का है।

12 मार्च को पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी शंकर नगर दुर्ग निवासी सुनील महोबे (48) ने होली के दिन सके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सुनील महोबे ने महिला को अकेला पाकर तेजाब फेंक कर जला देने की धमकी दी। धमकी देने के साथ ही उसने अपनी मोटर साइकिल में बिठाया और भिलाई पावर हाउस स्थित एक निजी लॉज में ले जाकर महिला से जबरन शरीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने पीड़िता को लॉज में कई घंटा बंधक बनाकर रखा था। महिला के पति ने उसे छोड़ दिया है। महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। आरोपी शंकर नगर निवासी सुनील महोबे ने वर्ष 2021 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपी जेल चला गया। इसके बाद वह जमानत पर छूटा था।

Back to top button