
रायपुर
छत्तीसगढ़ का IAS कैडर अब 178 से बढ़कर 202 हो गया है। भारत सरकार ने राजपत्र में इसे प्रकाशित कर दिया है। इससे पहले 2016 में कैडर रिव्यू हुआ था। उस समय 163 से बढ़कर आईएएस का कैडर 178 हुआ था। इस कैडर रिव्यू में कलेक्टर के 29 पद मिले हैं। यहां से जब प्रस्ताव गया था, उस समय जिलों की संख्या 29 थी। 202 में 44 पद सेंट्रल डेपुटेशन के लिए है। कुल कैडर का 40 फीसदी पद डेपुटेशन के लिए होते हैं। भारत सरकार ने इसे 14 फरवरी को राजपत्र में प्रकाशित कर दिया है। देखिए राजपत्र…








