
भिलाई
कापसी सतनामी पारा निवासी अनंत सोनवानी का शव उसके कमरे में खून से सने मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक के शरीर के गुप्तांग समेत कई जगहों पर चोट के निशान पाए गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया. मारपीट और ताने से परेशान पत्नी ने टंगिया से हमला कर अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला ग्राम कापसी का है.
जानकारी के अनुसार, मृतक अनंत सोनवानी की पत्नी संगीता सोनवानी से पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन बारिकी से जानकारी मांगने पर पुलिस को बताया कि पति लगातार उसे मारपीट कर प्रताड़ित करता था. हमेशा काली कहकर ताना देकर घर से भागने को कहा करता था.आक्रोशित होकर संगीता ने घर में रखे टंगिया से अनंत पर ताबडतोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया.


