
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लाल परेड मैदान पर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के नाम संबोधन दिया। अपने संबोधन की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोंडी भाषा से की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की अखंडता, एकता और समरसता के लिए कईयों ने कुर्बानी दी। अपने संबोधन में वन अधिकार पट्टा का जिक्र किया। वनवासियों को उनका अधिकार दिलाने की सरकार ने कोशिश की, जिसमें काफी हद तक सरकार कामयाब रही है।

कुछ देर बाद मुख्यमंत्री शहीद स्मारक स्थल से 11.15 बजे प्रस्थान कर 11.20 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर का दर्शन करने के बाद दंतेश्वरी मंदिर परिसर से कोतवाली तक ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 12.05 बजे जगदलपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहां से दोपहर 12.35 बजे आमागुड़ा चौक में आमागुड़ा चौक और अमर वाटिका का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे ग्राम तुरेनार में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात दोपहर 3.15 बजे पुलिस ग्राउंड हेेलीपेड रायपुर आएंगे।



