छत्तीसगढ़

शिक्षक की जिंदा जलकर मौत.. कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई..

जशपुर

भीषण हादसा में कार सवार शिक्षक की जिंदा जलकर मौत हो गयी। तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने के बाद घटनास्थल पर ही पलट गयी, जिसके बाद कार में आग लग गयी। हादसे की जानकारी के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, इतनी देर में कार में सवार शिक्षक की जिंदा जल गया।

बताया जा रहा हैं कि सन्ना थाना क्षेत्र के सोनक्वारी पुलिस चैकी क्षेत्र में उदय भगत का परिवार निवास करता हैं। सोनक्वारी में ही प्राथमिक विद्यायल में उदय भगत शिक्षाकर्मी वर्ग 3 के पद पर कार्यरत था। रात करीब 12 बजें के लगभग वह अपनी एस-क्राॅस कार से जशपुर से सन्ना की ओर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पेड़ से टक्कर के बाद मौके पर ही पलट गयी, और उसमें आग लग गया। कार में आग लगते ही राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं।

Back to top button