
बालोद
21 वर्षीय मिताली देवांगन नाम की कॉलेज छात्रा ने ईंट फैक्ट्री में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमे पिता को मिस करना लिखा और माँ के मामले में जांच की मांग की है। मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा अर्जुन्दा कालेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि, अर्जुन्दा थाना के ग्राम मोहंदीपाट में यह घटना घटी है। जिस फैक्ट्री में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, उसी फैक्ट्री में 1 साल उसकी माँ के साथ अनाचार हुआ था। इसका जिक्र उसने अपने सुसाइड नोट में किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


