
रायपुर
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अशोक जुनेजा प्रभारी पुलिस महानिदेशक से अब पूर्णकालिक डीजीपी बन गए हैं। यूपीएससी से हरी झंडी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। जुनेजा पिछले साल अक्टूबर में डीएम अवस्थी को रिप्लेस कर प्रभारी डीजीपी बनाए गए थे।

जुनेजा 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पुलिस महकमे के प्रमुख बनाए जाने के बाद भी यूपीएससी से कन्फर्म नहीं होने की वजह से उन्हें पूर्णकालिक डीजीपी याने 80 हजार का स्केल नहीं मिल पाया था। जुनेजा प्रभारी डीजीपी जरूर थे मगर उनकी मूल पोस्टिंग छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्सेज थी।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित पैनल में से अशोक जुनेजा प्रभारी महानिदेशक को पुलिस महानिदेशक वेतनमान अपेक्स स्केल 2,25,000 प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस महानिदेशक के पद कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 2 वर्ष की अवधि अथवा अन्य आदेश जो भी पहले हो तक के लिए पदस्थ करता है।
आपको बता दे डीजीपी अशोक जुनेजा का अगले साल जून में रिटायरमेंट था। जो कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार को नया डीजीपी अप्वाइंट करना पड़ता। लेकिन, अब यह आदेश निकालने के दिन से उनका दो साल का कार्यकाल मिल गया है,अब डीजीपी अशोक जुनेजा अगस्त 2024 में आगामी विधानसभा और उसके बाद लोकसभा का चुनाव करवाकर रिटायर होंगे।



