
रायपुर
राहुल गांधी के खिलाफ फ़ेक न्यूज़ मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस जी न्यूज़ के एंकर रोहित को गिरफ़्तार करने पहुंची है छत्तीसगढ़ पुलिस जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने यूपी के गाजियाबाद पहुंची। रोहित गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में नियो स्कॉर्टिस सोसाइटी में रहते हैं। राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाने के सिलसिले में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी. वहीं दो दिन पहले नोएडा में टीवी चैनल के बाहर प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने में 19 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई थी.रोहित रंजन पर कई राज्यों में इस बयान को लेकर मुकदमे दर्ज हुए हैं. छत्तीसगढ़ पुलिस के पास वारंट होने के बावजूद गाजियाबाद पुलिस गिरफ्तार करने से रोक रही है।एंकर रोहित ने ट्वीट कर लिखा – बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है,क्या ये क़ानूनन सही है. तो रायपुर पुलिस ने ट्वीट कर जवाब देते हुए कहा – सूचित करने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। फिर भी, अब उन्हें सूचित किया जाता है। पुलिस टीम ने आपको कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट दिखाया है। आपको वास्तव में सहयोग करना चाहिए, जांच में शामिल होना चाहिए और अपना बचाव अदालत में रखना चाहिए। जिसके बाद ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने भी ट्वीट किया – प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है, थाना इंदिरापुरम पुलिस मौके पर है,वहां रोहित की गिरफ्तारी को लेकर रायपुर और इंदिरापुरम पुलिस के बीच खीचतान चल रही थी.नोएडा पुलिस पहुची. नोएडा पुलिस ने कहा कि उनके यहाँ रोहित के खिलाफ केस दर्ज है.और वह रायपुर पुलिस के सामने रोहित को गिरफ्तार कर ले गई.



