छत्तीसगढ़

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी..CM बघेल समेत 40 नेताओं के नाम शामिल, देखें लिस्ट..

 

रायपुर

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और फिर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का नाम है। राजस्थान से सचिन पायलट भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। हालांकि, आनंद शर्मा, शशि थरूर, मनीष तिवारी, रणदीप सुरजेवाला आदि के नाम नहीं हैं।

पहले राउंड का मतदान 1 दिसंबर को होगा और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी. इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आएगा. इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का भी एलान होना है. चुनाव के एलान के साथ ही गुजरात में अधिसूचना लागू हो गई है. 14 नवंबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है.

 

Back to top button