छत्तीसगढ़

CG- प्रेमिका ने शादी से किया इंकार..प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर जलाया जिंदा..आग की चपेट में आने से युवती की हालत गंभीर..

रायपुर: प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उसके आफिस में घुसकर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गयी। इस घटना में युवती बुरी तरह से झुलस गयी, वही युवक भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। दोनों को राजधानी के मेकाहारा हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। जहां युवती की हालत गंभीर बतायी जा रही हैं। घटना रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र का हैं।

जानकारी के अनुसार, खमतराई स्थित ट्रांसपोर्ट में निजी सिक्योरिटी एजेंसी में पीड़ित युवती अकाउंटेंट का काम करती हैं। पीड़ित युवती का जीवन दुबे नामक युवक के साथ पहले प्रेम संबंध था। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद भी युवक अपनी गर्लफ्रेंड पर शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन युवती जीवन दुबे के साथ संबंध रखने से इंकार कर रही थी।

बताया जा रहा हैं कि रोज की तरह गुरूवार को भी युवती सिक्योरिटी एजेंसी के आफिस अपने काम पर पहुंची थी। यहां दोपहर के वक्त उसका जीवन दुबे उससे मिलने पहुंच गया। उसने एक बार फिर युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया गया। लेकिन इस बार फिर से युवती ने उसे इंकार कर दिया। युवती का जवाब सुनते ही आरोपी ने अपने साथ बोतल में लाये पेट्रोल को युवती पर छिड़क कर आग लगा दिया। इस घटना में युवती बुरी तरह से झुलस गयी। वही युवती को जिंदा जलाने के दौरान युवक भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। वही पुलिस ने इस घटना पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Back to top button