छत्तीसगढ़

Vijay Dashami: राजधानी के WRS कॉलोनी मैदान में 110 फीट रावण का होगा दहन..

रायपुर। आज दशहरे का त्योहार है, जिसे विजय दशमी भी कहा जाता है। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रावण रायपुर में तैयार हो गया है। WRS कॉलोनी मैदान में 110 फीट रावण के पुतले का दहन होगा। रावण दहन से पहले 45 मिनट तक आतिशबाजी होगी। 7 बजे सीएम भूपेश बघेल के हाथों रावण दहन होगा. 6:30 बजे से आतिशबाजी शुरू हो जाएगी।

WRS कॉलोनी मैदान में दशहरा उत्सव का यह 53वां वर्ष है। डब्ल्यूआरएस मैदान में दहशरा उत्सव का आयोजन हर साल सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति करती है। इस बार आचार संहिता की वजह से आयोजन पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। दोपहर से पुलिस के जवान तैनात हो जाएंगे। उत्सव स्थलों पर लगभग 130 जवानों की तैनाती रहेगी।

WRS मैदान के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दशहरा उत्सव समिति के सचिव राधेश्याम विभार ने बताया कि 53 सालों से यहां भव्य दशहरा कार्यक्रम होता रहा है। इस बार 110 फीट के रावण का दहन होगा। कार्यक्रम में सुरक्षा के लिहाज से यह सारे बंदोबस्त किए गए हैं। रेलवे ट्रैक करीब होने की वजह से उसे बैरिकेड किया जा रहा है, ताकि दर्शक सुरक्षित रहें। फायर सेफ्टी और पुलिस टीमों का भी इंतजाम हैं। डब्ल्यूआरएस मैदान के अलावा रावणभाठा मैदान, बीटीआई ग्राउंड, सरजूबांधा तालाब, भनपुरी काला मैदान, छत्तीसगढ़ नगर और बोरियाखुर्द जैसे प्रमुख मैदानों के अलावा घरों और कॉलोनियों में भी रावण दहन किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Back to top button