छत्तीसगढ़

CG- वाहन से टकराई टाटा एस..2 लोगों की मौत, 6 लोग घायलों 4 की हालत गंभीर..

रायपुर 

धरसीवां के सड्डू गांव में सुबह करीब दस बजे दर्दनाक सड़क हादसे में एक नाबालिग सहित दो की मौत हो गई. वहीं 6 लोग घटना में घायल हुए, जिनमें 4 की हालत गंभीर है.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब केटरिंग में काम करने वाले खरसिया से काम कर टाटा इस क्रमांक सीजी 07 बीओ 5222 से रायपुर वापस आ रहे थे. तभी सिक्स लाइन पर सड्डू पर खड़े वाहन में पीछे से टाटा एस जा घुसी. वहीं टाटा एस वाहन के परखच्चे उड़ गए. जिस वाहन से टक्कर हुई वह फरार हो गया. टाटा एस में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें गीतांजलि मनहरे उम्र 14 साल निवासी सेरीखेड़ी और अशोक निवासी झारखंड की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना में देवांशु मनहरे, चालक ललित बजाज, नेहा बजाज, अमन कुमार, उमेश गुप्ता, ढोलू राम बाजार घायल हुए हैं. घायलों में 4 गंभीर को अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है. धरसीवां पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है.

Back to top button