छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट।..

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने सरकारी निर्माण कार्यों में देरी और लापरवाही बरतने पर दो ठेकेदार एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मंडल ने मेसर्स विनायक इंफ्रास्ट्रक्चर और मेसर्स सार्थक ट्रेडर्स को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश जारी किया है।

कोरबा जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवासीय भवन निर्माण कार्य निर्धारित नौ माह की समय-सीमा में पूरा किया जाना था। लेकिन निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और ठेकेदारों की लापरवाही के चलते मंडल ने यह कार्रवाई की।

मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

2

Back to top button