छत्तीसगढ़

19 साल के ITI छात्र ने घर में लगाई फांसी, पिता ने खोले प्रताड़ना के आरोप..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 19 वर्षीय ITI छात्र इंद्रजीत महतो की मौत का मामला सामने आया है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम सलिहाभांठा में छात्र का शव उसके घर में फांसी पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के पिता ने बेटे के साथी पर मानसिक रूप से परेशान करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक, इंद्रजीत करतला ITI में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता दिलीप कुमार महतो के अनुसार, पढ़ाई के लिए रोजाना बस की सुविधा नहीं मिलने के कारण बेटे को गांव के ही राजेश्वर नामक युवक के पास रहने के लिए भेजा गया था।

पिता का आरोप है कि राजेश्वर उनके बेटे को लगातार मानसिक रूप से परेशान करता था और परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था। उन्होंने बताया कि इंद्रजीत ने फोन पर करीब दो दिन पहले ही इस परेशानी का जिक्र किया था।

देर रात घर लौटे पिता, तब हुई घटना की जानकारी

बताया गया कि देर रात करीब 12 बजे जब दिलीप कुमार महतो बाहर से घर लौटे, तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। इस दुखद घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस जांच जारी

सूचना मिलने पर उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। पिता द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों की भी जांच की जाएगी। फिलहाल छात्र की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।

Leave a Reply

Back to top button