रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि विजयादशमी अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।
राज्यपाल रमेन डेका ने अपने संदेश में कहा कि दशहरा का पर्व हमें कठिन परिस्थितियों में भी अपने आदर्शों और जीवन मूल्यों के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है। यह त्योहार सिखाता है कि सत्य, सदाचार और अच्छाई के मार्ग पर चलने वाले लोगों की सदैव जीत होती है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से समाज में सद्भाव, एकता और शांति बनाए रखने के लिए योगदान देने की अपील की। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि विजयादशमी का पर्व सभी के जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा लेकर आएगा तथा प्रदेश में सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे की भावना को और मजबूत करेगा।



