छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थानों के प्रभारी बदले..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में तबादले का दौर जारी है। इसी कड़ी में रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा ने तीन थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक राखी, खरोरा और माना थाना के प्रभारियों को बदला गया है। अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश के अनुसार प्रेमप्रकाश अवधिया को राखी थाना प्रभारी के पद से हटाकर खरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं विद्याभूषण भारद्वाज का खरोरा से तबादला कर उन्हें माना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह SI दीपक कुमार साहू को राखी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं माना थाना प्रभारी रहे SI जितेन्द्र डहरिया को पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल के बाद तीनों थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

Leave a Reply

Back to top button