कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय डॉक्टर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक डॉ. एल्विन वे ESIC अस्पताल में पदस्थ थे। 29 अगस्त को अस्पताल परिसर स्थित कर्मचारी आवास के बाथरूम में उनका शव फंदे से लटका मिला।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि डॉक्टर की शादी होने वाली थी, लेकिन शादी से पहले रिश्ता टूटने के बाद वह परेशान थे। पुलिस को आशंका है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। मामले में पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
August 31, 2026



