रायपुर। रायपुर पुलिस में डिप्टी कमिश्नर (यातायात) के पद पर पदस्थ आईपीएस अधिकारी विकास कुमार अब केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उनकी पोस्टिंग राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में की गई है। इस संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।
2020 बैच के आईपीएस अधिकारी
विकास कुमार 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और पूर्व में कवर्धा के चर्चित लोहारीडीह कांड के दौरान सुर्खियों में आए थे।
रायपुर में अहम जिम्मेदारी
घटना के समय वे एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ थे, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। करीब तीन महीने तक वे पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अटैच रहे। बाद में जांच में क्लीनचिट मिलने के बाद उनकी पुनः पदस्थापना की गई। क्लीनचिट के बाद पहले उन्हें PHQ में पदस्थ किया गया और फिर रायपुर पुलिस कमिश्नरी में डिप्टी कमिश्नर (यातायात) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अब उनकी नियुक्ति NIA में होने से इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।



