Newsछत्तीसगढ़

आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर कार्रवाई: IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, सरकार ने जारी किया आदेश..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए आईपीएस रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। रतन लाल डांगी की पिछले दिनों सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल हुई थी। फोटो को सरकार ने गंभीरता से लिया और उक्त कृत्य को पुलिस की छवि धूमिल करना बताया। सरकार ने मामले को संज्ञान लेते हुए आईपीएस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्रारंभिक तौर पर यह पाया गया है कि IPS रतन लाल डांगी ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया और ऐसा व्यवहार किया जो नैतिकता और सेवा नियमों के खिलाफ है। उन पर पद के प्रभाव का दुरुपयोग करने और स्थापित सामाजिक मानकों का उल्लंघन करने के आरोप भी लगे हैं।

बिना अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान रतन लाल डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। साथ ही सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। शासन की इस कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button