छत्तीसगढ़

बिलासपुर के कोरी डेम में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत, SDRF ने निकाला शव..

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के कोरी डेम में पिकनिक मनाने पहुंचे 32 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगला निवासी दिग्विजय कौशिक के रूप में हुई है। वह सोमवार सुबह अपने पांच दोस्तों के साथ डेम घूमने पहुंचा था।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे सभी दोस्त डेम में नहा रहे थे। इसी दौरान दिग्विजय गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने और तलाशने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने डेम में तलाशी अभियान चलाकर दिग्विजय का शव बरामद किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया है कि दिग्विजय कौशिक अनुकंपा नियुक्ति के तहत शिक्षा विभाग में पदस्थ थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Back to top button