छत्तीसगढ़

CG के प्रख्यात पुरोहित विकास पांडेय शास्त्री के कार को जीप ने सामने से टक्कर मारी, गम्भीर अवस्था में अस्पताल दाखिल..

रायपुर 14 मार्च 2026/ प्रख्यात पुरोहित विकास पांडेय शास्त्री मुंगेली के रहने वाले है और राजधानी में मुख्यमंत्री सहित तमाम मन्त्रियों के निजी पूजा यज्ञ के आयोजन में पुरोहित रहे हैं ।

बुधवार शाम ८;०० बजे गृह ग्राम उरीकाभाटा मुंगेली से निजी मारुति कारस्विफ्ट से रायपुर के निवास कुशाल पुर रायपुर के लिए निकल कर मुख्य सड़क में करीब १० किलोमीटर पहुंचे तभी आ रहे तेज रफ्तार मेटाडोर से टक्कर हो गई ।

दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा कि उसी समय  आ रही जीप ने टक्कर मार दी ।

दोहरे टक्कर के कारण बहुत ही वीभत्स हादसा हो गया , जिसने विकास पांडे जी और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए है । मुंगेली में कलेक्टर एसपी और पूर्व विधायक श्री चुरावन मंगेशकर को सूचना हुई । जिला अस्पताल और पारख मिल्टीस्पेसिलोटी अस्पताल मुंगेली में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफेर कर दिया । वर्तमान में श्री पांडे जी श्री बालाजी अस्पताल में और चालक मेकहरा अस्पताल में जीवन और मौत का संघर्ष कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Back to top button