खैरागढ़। गुजरात से नशीली टैबलेट की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह लंबे समय से गुजरात से नशीली टैबलेट्स की तस्करी कर रहा था। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। गिरोह ने नाबालिग समेत सात आरोपी गिरफ्तार हुए है। आरोपियों से कुल 3184 नग नशीली कैप्सूल बरामद हुआ है। मामला गंडई थाना क्षेत्र का है।
युवाओं को नशीली टैबलेट बिक्री करने से नशे में धकेल उनके भविष्य को अंधकारमय बनाने वाले गिरोहों और तस्करों के खिलाफ खैरागढ़ पुलिस ने एसपी लक्ष्य विनोद शर्मा के निर्देश पर अभियान चलाया है। इसके लिए मुखबिर तंत्र को एक्टिवेट किया गया था। नशे का अवैध व्यापार करने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही थी। इसी क्रम में 7 नवंबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ आरोपी नशीली दवाओं की तस्करी जिले में करने वाले है। इस पर पुलिस टीम ने आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी।
शनिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि गंडई निवासी मोहित टंडन, एक नाबालिग और राहुल गायकवाड़ उर्फ चोंटी को अन्य आरोपी शाहबाज खान, दिलेश्वर उर्फ खीनवा, शैलेश टंडन और उत्तम रात्रे ने गुजरात क्षेत्र से नशीली कैप्सूल मंगाने भेजा है। इस पर पुलिस ने ग्राम ठंढार मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की और दोनों मोटरसाइकिलों में सवार आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में आरोपियों और नाबालिग के कब्जे से दो बैगों में 398 स्ट्रीप प्रतिबंधित कैप्सूल मिले, जिन्हें जब्त कर सभी को गिरफ्तार किया गया।



