बलौदाबाजार भाटापारा / जिले के शिवनाथ नदी में नहाने गए चार युवकों में से तीन की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक को बचा लिया गया। यह हादसा सिमगा थाना क्षेत्र के चंदिया पथरा घाट में हुआ I
मृतक युवक करहुल गांव के दो युवक और बिलासपुर जिले के उनके दो साथी थे। ये सभी रविवार को घूमने और नहाने के उद्देश्य से नदी किनारे पहुंचे थे। शुरुआत में सभी नदी के उथले हिस्से में नहा रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे वे गहरे पानी की ओर बढ़ गए। इसी दौरान अचानक नदी के तेज बहाव में चारों फंस गए और देखते ही देखते तीन युवक डूब गए



