छत्तीसगढ़

ई संवर्ग के प्रमोशन के लिए DPI ने सभी जेडी को भेजा पत्र, देखे आदेश..

टी संवर्ग प्रचार्य के प्रमोशन की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही ई संवर्ग के प्राचार्य प्रमोशन की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। प्रमोशन को लेकर डीपीआई ने तैयारी शुरू कर दिया है। डीपीआई ने सभी जेडी को पत्र भेजकर त्रुटि रहित जानकारी मांगी है। पत्र में डीपीआई ने कहा है कि आने वाले समय में उच्च माध्यमिक विद्यालय संवर्ग के पद पर पदोन्नत व्याख्याता, व्याख्याता एलबी एवं प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला की पदस्थापना काउंसिलिंग के जरिये होने वाली है।

पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना काउंसिलिंग के जरिये करने के लिए, पदोन्नत प्राचार्य जो मौजूदा समय में व्याख्याता, व्याख्याता एलबी और प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला हैं, उनकी पदस्थापना के संबंध में त्रुटि रहित जानकारी मांगी गयी है। संभागवार 1 सितंबर से रायपुर रायपुर से ये प्रक्रिया शुरू होगी, उसके बाद 2 सितंबर को दुर्ग संभाग, तीन सितंबर को बिलासपुर संभाग और 4 सितंबर को सरगुजा संभाग और उसी दिन 4 सितंबर को बस्तर संभाग के जेडी जानकारी उपलब्ध करायेंगे।

Leave a Reply

Back to top button