दुर्ग। जिले में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या मामले में स्थानीय वकील के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के 5 वकील भी केस लड़ेंगे। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि भिलाई के वकील राजकुमार तिवारी इस केस को बिना किसी फीस के लड़ेंगे।
6 अप्रैल 2025 को ओम नगर उरला में एक 6 साल की बच्ची कन्या भोज के लिए अपने चाचा के घर गई थी। जहां चाचा बच्ची को अपने घर के ऊपर की मंजिल में बने कमरे में ले गया और अपनी भतीजी से रेप कर उसे मार डाला। बच्ची पर सेक्सुअल असॉल्ट, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागने, इलेक्ट्रिक शॉक देने जैसी गंभीर बात भी सामने आई। मौत के बाद बच्ची की लाश को कार की डिक्की में छिपाया गया।
घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। वहीं, इस मामले में दुर्ग एसपी ने SIT का गठन किया है। यह 7 सदस्यीय टीम होगी, जो तेजी से मामले की जांच कर कोर्ट में उसे रखेगी और फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को चलाकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाएगी।
वकीलों का खर्च सरकार वहन करेगी
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से स्थानीय वकीलों के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के पांच वकील भी होंगे। जल्द ही सुप्रीम कोर्ट के पांच वकीलों की टीम भिलाई आएगी। इसको लेकर बांसुरी स्वराज से भी बातचीत चल रही है। आरोपी फांसी के तख्ते तक पहुंच सके इसके लिए हर लड़ाई लड़ेंगे। इस कानूनी लड़ाई में वकीलों का जो भी खर्च होगा, उसे वो खुद जनसहयोग से वहन करेंगे और राज्य सरकार भी मदद करेगी।
6 अप्रैल 2025 को ओम नगर उरला में एक 6 साल की बच्ची कन्या भोज के लिए अपने चाचा के घर गई थी। जहां चाचा बच्ची को अपने घर के ऊपर की मंजिल में बने कमरे में ले गया और अपनी भतीजी से रेप कर उसे मार डाला। बच्ची पर सेक्सुअल असॉल्ट, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागने, इलेक्ट्रिक शॉक देने जैसी गंभीर बात भी सामने आई। मौत के बाद बच्ची की लाश को कार की डिक्की में छिपाया गया।
7 सदस्यीय टीम करेगी जांच
एएसपी आईयूसीएडब्ल्यू पद्मश्री तवंर के नेतृत्व में 7 सदस्यीय टीम काम करेगी। टीम के सभी अधिकारी तेजी से मामले की जांच करेंगे। मामले की हर एक छोटे से छोटे साक्ष्य को इकट्ठा कर चार्ज शीट जल्द से जल्द कोर्ट में चालान के रूप में रखेंगे और कोर्ट से मांग करेंगे की आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।