राज्य

हरियाणा निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता भाजपा में शामिल

अंबाला
हरियाणा निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अंबाला नगर निगम के डिप्टी मेयर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश मेहता भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

राजेश मेहता ने हाल ही में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था, लेकिन अब उन्होंने फिर से भाजपा में वापसी कर ली है। इसे अंबाला शहर कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि मेहता स्थानीय स्तर पर एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राजेश मेहता का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा सियासी नुकसान माना जा रहा है, खासकर निकाय चुनाव से पहले इस तरह के घटनाक्रम से पार्टी की रणनीति प्रभावित हो सकती है।

Leave a Reply

Back to top button