छत्तीसगढ़

किचन में मृत मिले माणिक मेहता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार..

रायपुर। Raipur में चर्चित फिटनेस गुरु मिक्की मेहता के भाई माणिक मेहता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सरोना स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के एक फ्लैट में मंगलवार दोपहर उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई निवासी माणिक मेहता (56) पिछले एक साल से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रह रहे थे और एक एनजीओ चला रहे थे। पड़ोसियों ने फ्लैट का दरवाजा खुला देखा तो आवाज लगाते हुए अंदर पहुंचे, जहां माणिक मेहता मृत अवस्था में मिले।

बताया जा रहा है कि माणिक सोमवार दोपहर आखिरी बार दिखाई दिए थे। इसके बाद मंगलवार को उनका शव किचन के वॉश बेसिन में सिर के बल गिरा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किचन में काम करने के दौरान वे अचानक गिर पड़े होंगे। हालांकि पुलिस इस मौत को संदिग्ध मानकर हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने माणिक का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसमें मिले कुछ चैट्स की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

Leave a Reply

Back to top button