छत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस की अनोखी पहल, SP समेत अधिकारी पहुंचे साइकिल से दफ्तर..

कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह मंगलवार को साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल समेत कई पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने भी इस पहल में हिस्सा लिया।
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सकता है। कबीरधाम पुलिस की इस पहल को आमजन के लिए सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button