छत्तीसगढ़

पार्टी के लिए युवक को बनाया बंधक, ATM से जबरन निकलवाए पैसे..

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में बदमाशों की दबंगई का मामला सामने आया है। कुशालपुर निवासी विशाल सोनकर को तीन युवकों ने पहले गाली-गलौज और मारपीट की, फिर जबरदस्ती उसके ही मोपेड पर बैठाकर ATM तक ले गए। आरोपियों ने युवक को डराकर उसके खाते से 10 हजार रुपए निकलवा लिए और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल बृजवानी उर्फ दीनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जिला बदर की अनुशंसा भी भेजी है।

Leave a Reply

Back to top button