छत्तीसगढ़

CG- पार्षद के माता-पिता पर जानलेवा हमला..खुलेआम चल रहा सट्टा, बिक रही शराब, पार्षद ने किया विरोध..

भिलाई। जामुल नगर पालिका के पार्षद के माता-पिता पर हमला हो गया है। अज्ञात लोगों ने माता पर धारदार चाकू से हमला किया और पिता के सर को फोड़ा। आनन फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना जामुल थाना क्षेत्र का है। फिलहाल इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। अब पुलिस मामले की जांच करेंगी।

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड 6 में नरेंद्र देवदास नगर पालिका पार्षद है। बताया जा रहा है कि वार्ड में अवैध तरीके से शराब और सट्टे का कारोबार हो रहा था और पार्षद नरेंद्र देवदास मोहल्ले का वातावरण खराब करने वालों के खिलाफ है। ऐसे में उनके माता पिता ने अवैध शराब और सट्टे का विरोध किया, तो कुछ लोगों ने उनके मां को चाकू से जानलेवा हमला किया और पिता के सर को फोड़ दिया। घटना के बाद पूरे वार्ड में सनसनी का माहौल बना हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पार्षद के पापा सत्यम ट्रेलर सुपेला में काम करते हैं। सोमवार देर शाम जब वो काम से वापस आ रहे थे। वो जैसे ही घर के पास पहुंचे वहां कुछ लोग नशे की हालत में गाली गलौज कर रहे थे। पार्षद के पिता ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वहां बैठे लोगों ने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब पार्षद की मां वहां पहुंची तो उन लोगों ने बुजुर्ग पर कटर से हमला कर दिया। पार्षद के पिता के सिर में कटर लगने से वो लहूलुहान हो गया। सूचना मिलते ही पार्षद नरेंद्र वहां पहुंचा और पिता को लेकर जामुल थाने पहुंचा। जामुल पुलिस बुजुर्ग को लेकर सुपेला अस्पताल पहुंची और उसका मुलाहिजा किया गया।

Leave a Reply

Back to top button