छत्तीसगढ़

CG शिवमहापुराण कथा: रायपुर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी..कथा स्थल पहुंचने के लिए इन रास्ते का करें इस्तेमाल..

रायपुर। अमलेश्वर में 26 मई से पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रवचन को सुनने के लिए लोग दूर-दूर से शामिल होगे। लोगो को कथा स्थल में पहुंचने के लिए परेशानी ना हो और यातायात सुगम रहे इसके लिए रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील है कि रायपुर से कथा स्थल पहुंचने के लिए भाठागांव चौक होते हुए काठाडीह मार्ग ​​​​​​​और खुड़मुड़ा नदी पुल से होकर अमलेश्वर कथा स्थल पहुंचे। इसी तरह टाटीबंध से कुम्हारी चौक ,परसदा ,मगरघटा होते हुए ग्राम भोथली , एम.टी.वर्कशॉप रोड का इस्तेमाल करते हुए कथा स्थल पहुंचे।

रायपुरा चौक से महादेव घाट में रहता है जाम

यातायात पुलिस ने बताया कि कथा स्थल थाना अमलेश्वर के सामने मुख्य मार्ग से लगा हुआ है। सामान्य दिनों में भी रायपुरा चौंक से महादेव घाट रोड में यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है अत: इस श्रद्धालुओं के सुगमता व व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर शहर की ओर से कथा स्थल तक आने जाने के लिए बताए गए रास्ते का उपयोग करें।

आयोजकों ने कथा सुनने के लिए पहुंच रहे लोगों की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी तैयार किया है। लोगो को परेशानी ना हो इसके लिए आयोजन समिति के लोग जगह-जगह कथा स्थल तक पहुंचने के लिए लोगो को गाइड भी करेंगे। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में वीआईपीज़ भी शामिल होगे। इनमें नेता, सांसद, पूर्व सीएम, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कारोबारी होगे जिसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

 

Leave a Reply

Back to top button