रायगढ़। बुधवार की दोपहर शहर के मुख्य चौराहे के पास स्थित कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर सुभाष चौक स्थित अमित जींस शॉप में आग लग गई। जब आग की लपटों के साथ निकल रहे धुएं को आसपास के लोगों ने देखा, तो तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। ऐसे में दमकल वाहनों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया और दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। बुधवार का दिन होने की वजह से मार्केट बंद था। ऐसे में अगल-बगल की दुकानें भी बंद थीं। अगर दुकानें बंद नहीं होतीं, तो आग की लपटें दूसरे दुकानों को भी प्रभावित कर सकती थी।



