छत्तीसगढ़

CG Labour Day: AIIMS के 12 ठेकाकर्मी की गई नौकरी, 6 दिव्यांग लिफ्टमैन..

रायपुर। राजधानी रायपुर के AIIMS में मजदूर दिवस के दिन ठेका कंपनी ने 12 लिफ्टमैन को नौकरी से निकाल दिया  गया है। इन कर्मचारियों में 6 लिफ्टमैन दिव्यांग है। जिनमें से एक महिला भी शामिल है।

इस मामले को लेकर एम्स आउटसोर्सिंग कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दिवाकर सोनी ने कहा कि एम्स में RD ठेका कंपनी के मालिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी हमारे कंपनी के खिलाफ एम्स के अधिकारियों के पास शिकायत करते है। हम इन्हें नौकरी पर नहीं रखेंगे। जिसके बाद सोनी ने कहा कि कंपनी को शिकायतों का समाधान करना चाहिए। नौकरी से निकालना गलत है।

इसके अलावा मालिक ने ये भी कहा कि कर्मचारी पुराने होकर अड्डा बनाते हैं, इसलिए लेबर बदलते रहना चाहिए। इस मामले में AIIMS के अन्य आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने भी कंपनी के निर्णय को लेकर नाराजगी जताई है। यूनियन के अध्यक्ष ने नौकरी वापस नहीं लेने पर कल से काम बंद करके हड़ताल की चेतावनी दी है।

 

Leave a Reply

Back to top button