छत्तीसगढ़

सुकमा में छात्रावासों पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित..

सुकमा। जिले में छात्रावासों और आश्रमों की व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आने पर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू होने से पहले कलेक्टर और सहायक आयुक्त द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं मिलने पर अधीक्षक और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान छात्रावासों में साफ-सफाई की खराब स्थिति, अधिकारियों-कर्मचारियों की अनुपस्थिति और व्यवस्थाओं में लापरवाही पाई गई। पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद सुधार नहीं होने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

कार्रवाई के तहत कन्या आश्रम दुब्बाटोटा की अधीक्षिका सुशीला कवासी, प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास दुब्बाटोटा के अधीक्षक पुनेम हिरमा, पोस्ट-मैट्रिक कन्या छात्रावास की अधीक्षिका सविता यादव तथा प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास के भोजराज ठाकुर को निलंबित एवं प्रभार से पृथक किया गया है। छात्रावासों का संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक अधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि विद्यार्थियों की शिक्षा, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य छात्रावासों में अनुशासन, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Back to top button