नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। नारायणपुर के अबूझमाड़ के टेकामेटा इलाके में DRG और STF के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। मंगलवार सुबह से ही दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी चल रही है। इस एनकाउंटर में अब तक 4 नक्सली ढेर हो चुके हैं।
इस एनकाउंटर पर आईजी पी सुंदरराज से लेकर एसपी प्रभात कुमार तक नजर बनाए हुए हैं। नक्सलियों को जवानों ने जंगल में कई जगह से घेर लिया है। नक्सलियों और फोर्स के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो रहा है. अब तक फोर्स के जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ होने की पुष्टि कर दी है। हालांकि इस एनकाउंटर में नक्सलियों का कितना नुकसान हुआ है, यह अभी साफ नहीं हो सका है।



