रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने तीन प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बसपा ने कोरबा, दुर्ग और रायपुर से अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। बसपा ने रायपुर से ममता रानी साहू को टिकट दिया है। दुर्ग से दिलीप कुमार रामटेके और कोरबा से दुजराम बौद्ध को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।




