छत्तीसगढ़

CG- डिप्टी कमांडर समेत 6 नक्सली ढेर, बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़. में आधा दर्जन नक्सली मारे गए। इनमें डिप्टी कमांडर भी शामिल है। लंबे समय बाद बस्तर में फोर्स को यह कामयाबी मिली है और नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है।

होली के दिन 25 मार्च को बासागुड़ा में नक्सलियों ने 3 ग्रामीणों की हत्या की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद फोर्स जंगल में सर्चिंंग पर निकली थी। मुखबिरों की सूचना पर आज डीआरजी और कोबरा के जवानों की संयुक्त टीम.की जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने कहा- बासागुड़ा थानाक्षेत्र के चिपुरभट्टी के इलाके में तालपेरू नदी के किनारे हुआ मुठभेड़. जवान कर रहे इलाके की सर्चिंग. मारे गए नक्सलियों के शव कर लिए गए बरामद. ऑपरेशन है।

डिप्टी कमांडर समेत 6 शव बरामद

अफसरों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली का शव भी शामिल है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ हुई है। बीजापुर सुकमा की सीमा क्षेत्र में बासागुड़ा थाना क्षेत्र चीपुरभट्टी इलाके में अभी भी जारी है मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों की टीम में कोबरा 210, 205 सीआरपीएफ़ 229 बटालियन व डीआरजी के जवान शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों के शवों को सुरक्षाबलों के जवानों ने शव बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Back to top button