छत्तीसगढ़

एमपी के युवक की रायपुर में हत्या..दोस्त ने पहले शराब पिलाया, फिर पत्थर से कुचला सिर, नहीं लौटा रहा था उधारी रकम..

रायपुर। राजधानी में 5000 हजार की उधारी नहीं लौटने पर एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। दोस्त ने बदला लेने के लिए पहले शराब पिलाई, फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र की है। मृतक मध्यप्रदेश के शहडोल का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, शहडोल निवासी मृतक मुन्नी लाल सिंह धरसींवा में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। 21 मार्च को उसका शव सोंड्रा मैदान के पास रोड किनारे मिला था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच में जुटी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक घटना वाले दिन अपने साथी शहडोल निवासी नंदू के साथ देखा गया था। दोनों शराब पी रहे थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर नंदू को हिरासत में लिया साथ ही कड़ाई से उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और हत्या करने की बात कबूल की।

आरोपी ने बताया कि मृतक मुन्नीलाल सिंह कुछ माह पहले उससे 5 हजार लिया था। पैसे उधार लेने के बाद लौटा नहीं रहा था। इस बात को लेकर आये दिन दोनों का विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन दोनों ने मिलकर शराब पी। इस दौरान फिर से पैसों को लेकर दोनों का विवाद हुआ। इतने में नंदू ने मुन्नी के सिर पर पत्थर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को वहीं छोड़कर आरोपी अपने घर आ गया था। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button