छत्तीसगढ़

CG Accident: पुल से नीचे गिरी बाइक, तीन लोगो की मौत..पश्चिम बंगाल के रहने वाले है युवक..

धमतरी। धमतरी जिले में देर रात सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों बाइक सवार युवक पुल से टकरा गए और नहर में जा गिरे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। परिजनों ने फोटो देखकर उनकी पहचान की है, लेकिन नामों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसा सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा से भोथली मार्ग के पास हुआ है।

बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर ग्राम भोथली बोडरा में रहकर हाईटेंशन तार लगाने का काम करते थे और पिछले कुछ माह से यहीं रह रहे थे। वे तीनों बाइक से अपने गांव से सिहावा सांकरा की ओर आ रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी बाइक पुल से टकरा गई और हादसे में बाइक पुल के ऊपर ही रह गई। जबकी तीनों युवक 14 फीट पुल के नीचे गिर गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों के नाम

1 शरीफुल हक s/o अशुर हक उम्र 21 वर्ष,साकीन फरीदपुर,पो.करबना, थाना रतवा,जिला मालदा, पश्चिम बंगाल

2 अब्दुल रहीम s/o सैयदुर रहमान,उम्र 42 वर्ष, साकीन भादो,थाना रतवा,जिला मालदा, पश्चिम बंगाल

3 कमालीन जमाल पिता अब्दुल सलाम उम्र 26 वर्ष, साकीन भादो,थाना रतवा,जिला मालदा, पश्चिम बंगाल

Leave a Reply

Back to top button