रायगढ़।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया इलाके में आम आदमी पार्टी के नेता अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ता युवक को गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे तीन गोलियां लगी हैं। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार गोपाल गिरी और अमर अग्रवाल का 2019 से जमीन विवाद चल रहा है। अमर अग्रवाल और खरसिया निवासी गोपाल गिरी के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमर अग्रवाल ने फायर कर दिया। इसके बाद भाग निकला। लोगों ने गोपाल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देख रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।