छत्तीसगढ़

CG- बाइक में स्टंट करना युवक को पड़ा भारी..सीट पर खड़े होकर चलाई बाइक, कटा 6 हजार का चालान..

भिलाई। चलती बाइक की सीट पर खड़े होकर स्टंट करना युवक पर भारी पड़ गया। पुलिस ने 6 हजार का फाइन लगाकर युवक से माफी मंगवाई है। रविवार को युवक का वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें वह युवाओं से अपील कर रहा है कि इस तरह स्टंट करते हुए वाहन न चलाएं। यह खुद के लिए और दूसरों के लिए भी खतरनाक है।

युवक की इस लापरवाही का एक नागरिक ने वीडियो बनाया और यातायात पुलिस के हेल्प लाइन नंबर 94791-92029 पर भेज दिया। वीडियो में नजर आ रही बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने युवक को खोजा और उसके खिलाफ प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने युवक पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई के बाद युवक ने दोबारा ऐसी लापरवाही न करने की कसम खाई।

शुक्रवार को यातायात पुलिस को हेल्प लाइन नंबर 94791-92029 एक वीडियो मिला था। इसमें एक युवक मरोदा ओवरब्रिज के आगे चलती बाइक पर स्टंटबाजी कर रहा था। वीडियो में नजर आई बाइक के पंजीयन नंबर सीजी-07 सीआर 1638 के आधार पर वाहन चालक साहिल खान (18) निवासी निजामी चौक के बारे में पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी लापरवाही का प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने साहिल खान पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

 

Leave a Reply

Back to top button